फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिवेणी नगर के 50 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति,लोग परेशान

विज्ञापन
इसी गंदे पानी की हुई आपूर्ति।
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिवेणी नगर वार्ड के फेज दो में करीब 50 घरों में बुधवार को दूषित पानी की आपूर्ति हुई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी इतना गंदा था कि लोग दैनिक कार्य में उसका प्रयोग नहीं कर सके। पीने के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ा स्थानीय निवासी अनादि मिश्रा ने बताया कि अलहुदा स्कूल के आसपास और एकता पार्क आसपास करीब 50 घरों में सुबह से दूषित पानी आ रहा है। इसके कारण दैनिक कार्य के लिए पड़ोस के उन घरों से पानी मांगना पड़ा जहां पर सबमर्सिबल लगे हैं। पीने के लिए पानी का जार खरीदना पड़ा। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया पेयजल आपूर्ति को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें