फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इस्माइलगंज गांव में गंदे पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
गंदे पानी की आपूर्ति।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर वार्ड के इस्माइलगंज गांव में तीन दिनों से कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने से लोग परेशान हैं। उन्हें पीने के लिए पानी खरीदना या आसपास लगे सबमर्सिबल से लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनीष ने बताया कि इस्माइलगंज गांव में मूलचंद दर्जी की दुकान के आसपास तीन दिनों से गंदा पानी घरों में आ रहा है। सप्लाई शुरू होने पर आधे घंटे तक गंदी बदबू वाला पानी आता है, जिससे घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि कहीं पर समस्या है तो उसे दूर किया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें