लखनऊ। जोन तीन के कई इलाकों में रविवार को प्रभारी अपर नगर आयुक्त ने आईआईएम चौराहा से यादव चौराहा, मड़ियांव पुल के नीचे सीतापुर रोड, केशव नगर पड़ाव स्थल, सीतापुर रोड स्थित आदर्शपुरम मेन रोड और अलीगंज की मेन रोड का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था कमजोर मिली। इस पर चार कार्यदायी संस्था लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, एफबी ट्रेडर्स, एसएस कांस्ट्रक्शन और सत्यवान इंटरप्राइजेज पर अलग-अलग 20- 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया कि जुर्माना की कटौती एजेंसियों के अक्तूबर माह के बिल से की जाएगी।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम और जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने रविवार को जानकीपुरम विस्तार के करीब 200 घरों मेें डेंगू मच्छरों के लार्वा की जांच की। कई जगहोंं पर लार्वा मिला जिसे टीम ने नष्ट कराया।