फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कम प्रवेश वाले डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का होगा विलय

Sun, 21 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कम प्रवेश वाले डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का होगा विलय
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित कम प्रवेश वाले डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का विलय होगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद की महानिदेशक सेल्वा कुमारी की अध्यक्षता में राजधानी के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में हुई बैठक में इसकी रूप रेखा तैयार की गई है। परिषद के अधिकारियों ने बताया कि पॉलीटेक्निक संस्थान में संचालित ऐसे कोर्स जिनमें पिछले तीन वर्षाें से प्रवेश दर में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्हें विलय कर किसी एक संस्थान में ही संचालित कराने की तैयारी है। इसके लिए प्रत्येक संस्थान से पाठ्यक्रमों का ब्योरा भी मांगा गया है। यह रिपोर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च डेवलेपमेंट ऑफ ट्रेनिंग को सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, फार्मेसी व अन्य कोर्स को बंद कर उसके स्थान पर नए पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरिंग डिप्लोमा जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, केमिकल, बायोटेक्नोलॉजी, माइनिंग, एरोनॉटिकल व अन्य प्रमुख पाठ्यक्रमों को भी अपडेट करने की तैयारी है। ताकि, विद्यार्थियों को कंपनी के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें