लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में 12 अक्तूबर को 45वां कलमवीर दिवस मनाया जाएगा। इसमें वरिष्ठ साहित्यकारों और पत्रकारों को कलमवीर सम्मान से नवाजा जाएगा। आयोजन नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, मीडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अगीत परिषद और अवध साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। अध्यक्षता लविवि के पूर्व अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. डॉ. वीजी गोस्वामी करेंगे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अताउररहमान मसूदी, अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे।