फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में डिजिटल ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में डिजिटल ओपीडी शुरू कर दी गई है। अब मरीजों को मोबाइल पर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए टेलीमेडिसिन विभाग की ओर से एक टेलीफोन एक्सचेंज बनाया गया है। मरीजों के लिए एक फोन नंबर 0522-2258880 जारी किया गया है। इस पर सभी मरीज इस पर कॉल करेंगे। इसे बाद बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ से उनकी बात कराई जाएगी। फोन पर ही उन्हें इलाज मिल जाएगा। टेलीमेडिसिन विभाग की इंचार्ज डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि इस नंबर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉक्टर सलाह देंगे। ओपीडी के अलावा एक कंट्रोल रूम भी इसके लिए बनाया गया है। मरीज इसके नंबर 9415007710 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर पर 24 घंटे एक्टिव रहेगा। ओपीडी की लाइन बंद होने के बाद मरीज इस पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें