दिव्यांग शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए किया प्रदर्शन
लखनऊ। दिव्यांग शिक्षकों ने सोमवार को आलमबाग के इको गार्डन में अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दिव्यांग महागठबंधन ने लंबित स्थानांतरण सूची जल्द जारी करने की मांग की। महागठबंधन महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग शिक्षकों व अभिभावकों के लिए स्थानांतरण की व्यवस्था है। यह 4 जून 2026 के शासनादेश और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में स्पष्ट है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने भी 19 अगस्त और 24 अगस्त को पत्र भेजे थे। सीएम योगी से बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग अध्यापकों का स्थानांतरण तत्काल करने का अनुरोध किया गया। यह व्यवस्था लंबे समय से लंबित है। दिव्यांगजनों ने आवेदन किए, पर शासन स्तर पर सूची जारी नहीं हुई। महागठबंधन ने नियमों का पालन करते हुए स्थानांतरण सूची तत्काल जारी करने की मांग की।
दिव्यांग शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए किया प्रदर्शन
दिव्यांग शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए किया प्रदर्शन