ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने ‘राष्ट्रीय पोषण माह 2026’ के तहत ''पोषण की शक्ति की खोज'' विषय पर सोमवार को बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) जांच और डाइट काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों के वजन, लंबाई और बीएमआई का आकलन कर व्यक्तिगत आहार संबंधी परामर्श दिए गए। कुलपति अजय तनेजा और गृह विज्ञान विभाग की डीन तत्हीर फात्मा ने कहा कि संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने पोषण जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने निशुल्क बीएमआई जांच और आहार परामर्श का लाभ उठाया। डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी और डॉ. अंजलि सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।