फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुलरिहा में डायरिया का प्रकोप, 22 बीमार

Tue, 13 Aug 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के गुलरिहा गांव में डायरिया के प्रकोप से लोग परेशान हैं। डायरिया की चपेट में आने से मासूम बच्चों समेत 22 लोग बीमार हो गए। सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


सोमवार को गांव में अचानक एक-एक कर लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। देखते ही देखते शिव कुमार पांडेय (90), शशिधर पांडेय (56), प्रियंका (22), सावित्री (42), प्रदीप कुमार (40), कृष्ण (3), मान्या (2), अल्का देवी (35), साधना (30), अल्का (32), अंजना (35), सुधा (55), पूजा (30), मनु (7), सुभी (11), हर्ष (12), बृजेश (25), शिवा (12), पीहू (4), निर्भय (22), राहुल (24), कार्तिक (4 माह) डायरिया के चपेट में आ गए।
सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का इलाज शुरू किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि दूषित पानी व भोजन के सेवन से 22 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। कुछ मरीजों को सीएचसी लाकर इलाज किया जा रहा है। सामान्य बीमार लोगों का गांव में ही इलाज किया गया। टीम ने गांव पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें