लखनऊ। गोमतीनगर के विराम खंड स्थित ज्वैलरी के शोरूम से 80 हजार रुपये कीमत की हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। स्टोर मैनेजर रंजीत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। विवेचक राजन केशरी के मुताबिक छानबीन की जा रही है। आरोप है कि 26 फरवरी की शाम सांझ शुक्ला महिला रिश्तेदार के साथ आई थीं। उस वक्त शोरूम में वही दोनों महिलाएं थीं। रात में स्टॉक मिलान के दौरान हीरे की अंगूठी कम मिली। फुटेज में सांझ के साथ आई महिला अंगूठी चुराते दिख रही है। रंजीत ने सांझ से संपर्क कर मामले की जानकारी दी तो उन्होंने चोरी की घटना से इन्कार कर दिया। आरोप है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को बयान के लिए बुलाया जाएगा।