फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में डायलिसिस टेक्नीशियन की मौत

Fri, 21 Mar 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में डायलिसिस टेक्नीशियन की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के भूहर में बृहस्पतिवार को हरदोई के संडीला में रहने वाले अनुज श्रीवास्तव (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त वह हेलमेट नहीं पहने थे। अनुज पारा के बुद्धेश्वर में अपने जीजा लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टर अनुराग के घर पर रहते थे। उनके पिता अखिलेश के मुताबिक बेटा अनुज वजीरगंज सि्थत अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन था। सुबह आठ बजे वह बाइक से काम पर जा रहा था। रिंग रोड पर सड़क पार कर रही महिला को बचाने में उसने ब्रेक लगा दिया। बाइक अनियंत्रित होकर टैंकर से टकराकर डिवाइडर में जा भिड़ी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक टैंकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें