सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए सीएम से संवाद
लखनऊ। उत्तराखंड की सांस्कृतिक टोली और आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप ने हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसका नेतृत्व कामना बिष्ट और मदन सिंह बिष्ट ने किया। मुलाकात में सभी ने सीएम से लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर संवाद किया। सीएम योगी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भरत सिंह बिष्ट सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।