लखनऊ। राजाबाजार स्थित गीता भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र के प्रसंग का बखान हुआ। कथा वाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ध्रुव का जीवन हमें सच की ताकत से रूबरू कराता है। इस दौरान महिलाओं ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां पेश कीं। यह आयोजन लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति सुहासिनी की ओर से किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा रस्तोगी, मंत्री शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ऋचा रस्तोगी, संगठन मंत्री क्षमा रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।