फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिया धरना

Wed, 14 Jan 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
थाने के गेट पर ग्राम प्रधान के साथ धरना देते ग्रामीण।
विज्ञापन
मलिहाबाद। मोबाइल लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को मऊ गांव की प्रधान विजय लक्ष्मी ने समर्थकों के साथ थाने के गेट पर बैठकर धरना दिया।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि देवर से लूटा हुआ एक मोबाइल 18 दिसंबर को पुलिस ने बरामद किया था, लेकिन उनके पति का मोबाइल नहीं मिला है। आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल बरामद किया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया गया। 14 दिसंबर को ग्राम प्रधान लक्ष्मी के गांव में देवस्थान पर टिनशेड डलवाने के दौरान मारपीट हुई थी। इसमें गांव के 27 नामजद व 25 अज्ञात समेत 52 लोगों पर मारपीट सहित गंभीर धाराओं दर्ज कराई गई थी। गांव के विमलेश, शैलेंद्र पर मोबाइल फोन लूटने का आरोप था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें