फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नो एंट्री टाइम में भारी वाहनों को रोकने के लिए धरना, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज के प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री टाइम में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने की मांग को लेकर रविवार को घैला चौकी पर लोगों ने मड़ियांव पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय पुलिस की शह पर ही घैला रोड, डुडौली रोड, महर्षि नगर, श्रीनगर, आरजू नगर और इंद्रपुरी आदि के प्रमुख मार्गों पर दिन भर भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिसके कारण अक्सर जाम लगा रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारी वाहनों के मूवमेंट पर अगर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाई गई तो मड़ियांव पुलिस के विरोध में पैदल मार्च निकालेंगे। इस मौके पर डीसीपी उत्तरी को संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी घैला राजदीप चौधरी को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें