लखनऊ। पीजीआई में सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों की परेशानियों के समाधान व सहयोग के लिए एसजीपीजीआई ऑल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें धर्मेश कुमार को अध्यक्ष व सीमा शुक्ला को महामंत्री चुना गया है। मुख्य तकनीकी अधिकारी डीके सिंह, पूर्व सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीएल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां सर्वसम्मति से वेलफेयर एसोसिएशन के लिए संस्थान के विभिन्न संवर्गों से 28 पदाधिकारियों को नामित किया गया है।