पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह चार्ज लेने के बाद पहली बार प्रदेश भर के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
इस मौके पर उनके साथ एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा और एडीजी अभिसूचना भवेश कुमार सिंह भी रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करीब 2 घंटे चली जिसमें अफसरों को कानून व्यवस्था सुधारने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा, कानून का राज ही मेरी पहली प्राथमिकता है। इस कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के एसएसपी, डीआईजी और आईजी को संबोधित किया गया।
नए डीजीपी की तरफ से मिले ये निर्देश
कोई कितना भी रसूखदार हो कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है।
गौरक्षा के नाम पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों को किसी भी कीमत पर न बख्शा जाए।
नेशनल और स्टेट हाईवे पर किसी तरह का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।
सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वालो से सख्ती से निपटा जाए।
पुलिस अपना व्यवहार सुधारे और फरियादियों की सुनवाई हर कीमत पर हो।
इलाके के बुजुर्गों और अकेले रहने वालों की थानेवार सूची बनाई जाए और बीट के सिपाही उनका हालचाल लेते रहें।