बड़ी काली जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
लखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में बृहस्पतिवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। महंत स्वामी विवेकानंद गिरी महाराज ने बताया कि कुष्मांडा देवी सूर्य की प्रचंड ऊर्जा को सहन करने की शक्ति रखती है। आठ भुजाएं होने के कारण उन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। नवरात्र के दौरान मंदिर प्रागंण में अब तक 77 बच्चों के मुंडन व 38 बच्चों के कान छेदन संस्कार हो चुके हैं। इन अवसरों पर श्रद्धालु मां के भजनों पर नृत्य कर खुशी मनाते हैं। मां की आरती में जलाए गए लौंग को भक्तों को विशेष प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। चौथे दिन मंदिर में मनीष रस्तोगी, अनु मिश्रा व पुष्पलता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
बड़ी काली जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धा