फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति व ज्ञान पाप कर्मों से मुक्ति का साधन : किरीट

विज्ञापन
विश्व विख्यात भागवताचार्य किरीट भाई
विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में विश्व विख्यात भागवताचार्य किरीट भाई एक सप्ताह तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। 22 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन मध्याह्न तीन से सात बजे तक चलने वाली कथा से पूर्व शुक्रवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। इससे पूर्व किरीट भाई ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि श्रीमद्भागवत का श्रवण करना केवल पितरों का उद्धार नहीं बल्कि अपनी आत्मा के उद्धार के लिए भी है। भागवत में तत्व ज्ञान, राजनीति से लेेकर समाजशास्त्र तक का वर्णन है। यह युवाओं के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि निष्काम कर्म, भक्ति, ज्ञान और अनुशासन पाप कर्मों से मुक्ति का बड़ा साधन है। किरीट भाई ने कहा कि मोह हमेशा भोग लेता है और प्रेम हमेशा भोग देता है। परमात्मा श्रीकृष्ण जीव मात्र के हितैषी हैं। गुरु पर हमेशा समर्पण और विश्वास होना चाहिए। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन खाटू श्याम मंदिर में दोपहर तीन से शाम सात बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक अतुल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, अनुराग साहू, पंकज मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें