रुस्तम नगर में मजलिस में उमड़े अकीदतमंद
लखनऊ। रुस्तम नगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में शनिवार को उलमा मिर्जा मोहम्मद अलीम के ताबूत की मजलिस हुई। मजलिस को जानशीन-ए-खतीब-ए-अकबर मौलाना मिर्जा एजाज अतहर ने खिताब किया। मजलिस में बड़ी संख्या में मोमिनीन, छात्र, शहर के गणमान्य लोग और उलमा शामिल हुए। मजलिस के शुरू और खत्म होने पर मौलाना मिर्जा जाफर अब्बास और मौलाना रजा अब्बास ने खिताब किया। समापन मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की की दुआ से हुआ।