लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-14 में बड़ा मंगल के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जन कल्याण समिति की महासचिव सविता शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सभी भक्तों ने एक साथ मिलकर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की।पाठ के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वर्षा, मंजू, पुष्पा, पारुल, शोभा, संजीदा, प्रीति, निवेदिता, रिम्मी, अनिका, नीलम, सुधा, आशा आदि मौजूद रहे।
भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ