नगराम में भंडारे का प्रसाद लेते भक्त।
नगराम। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गढ़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को अखंड रामचरितमानस का पाठ व विशाल भंडारा किया गया। इसमें शामिल ग्रामीणों ने रामचरित पाठ कर भंडारे में छोला-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थापक शिवकुमार साहू, चंदन सिंह, विकास पटेल, नवीन मिश्रा, राहुल वर्मा, पूर्व प्रधान मोतीलाल, हिमांशु वर्मा, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।