भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। महानगर के छन्नीलाल चौराहे के पास सि्थत नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को भंडारा हुआ। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले आयोजक श्री पंचदशनाम जूना अखड़ा के महंत सिद्धेश्वर गिरी ने पूजा-अर्चना कर सुख और शांति की कामना की। उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कामगार मोर्चा के पूर्व महामंत्री केके शुक्ला, कन्हैयालाल वर्मा, अभिनाष दिक्षीत, अरविंद भदौरिया, अश्विनी दुबे, रतनेश आदि लोग मौजूद रहे।
भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद