भंडारे में भक्ताें ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। राजाजीपुरम के एमआईएस चौराहे के पास शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इसमें कवि सौरभ श्रीवास्तव, अभय उपाध्याय, अंजनी श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि भक्तों का योगदान रहा। इस अवसर पर अजय दीक्षित, संतोष राय, नागेंद्र सिंह, गणेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, संजय जायसवाल, प्रशांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
भंडारे में भक्ताें ने ग्रहण किया प्रसाद
भंडारे में भक्ताें ने ग्रहण किया प्रसाद