लखनऊ। राजधानी के आदर्शनगर मल्हपुर के क्षेत्र वासियों और समिति के सहयोगियों की ओर से शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के समापन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। नैमिषधाम के कथा व्यास आचार्य शुभम मिश्रा के सुनाए कथा को भक्तों ने डूबकर सुना। इस मौके पर समाचार पत्र वितरक सत्य प्रकाश दीक्षित, सौरभ शुक्ला, आचार्य राजेश शुक्ला, प्रदीप कुमार वर्मा, संजय अवस्थी, अंकुर दिक्षित, राजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और छक कर प्रसाद खाया।