फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भगवान चित्रगुप्त के होली उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान चित्रगुप्त धाम में शुक्रवार को भक्तों ने होली उत्सव मनाया। यहां परंपरागत राधा-कृष्ण और हनुमान झांकी निकाली गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट ने उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर मृदुल राकेश और प्रतिष्ठित डॉ. अल्का सक्सेना समेत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 16 महानुभावों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने सभी को एकजुटता का संकल्प भी दिलाया। इस दौान अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, ओपी श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव और रंजन श्रीवास्तव समेत कायस्थ समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें