कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति की ओर से सोमवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन कैंट क्षेत्र मे
लखनऊ। कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति की ओर से सोमवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन कैंट क्षेत्र में धूमधाम से किया गया। कोलकाता से आए पुरोहित नयन चक्रवर्ती ने पूजा कराई। मुख्य अतिथि समाज सेविका नम्रता पाठक समेत बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग मौजूद रहे। समिति के मीडिया सचिव निहार डे ने बताया कि प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा के बाद पड़ने वाली शरद पूर्णिमा पर कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है। सोमवार को पूजन के बाद लक्ष्मी मां को नारियल के लड्डू, खील, लावा, चूरा और गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया गया। भोग का वितरण 300 महिलाओं में किया गया। बड़ी संख्या में सेना के जवानों के साथ उनके परिवारीजनों ने भी हिस्सा लिया। भंडारे में खिचोरि, चचूड़ी, लाबरा, चोटनी, पायस ( खीर) का वितरण किया गया।
कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति की ओर से सोमवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन कैंट क्षेत्र मे