लखनऊ। एकेटीयू की ओर से आयोजित स्टार्टअप इनक्यूबेट में ऐसी डिवाइस का विकास किया गया है जो मिनटों में बता देगी कि ओरल कैंसर है या नहीं। कलाम इनक्यूबेशन सेंटर में बुधवार को ऑनबोर्ड हुए 16 स्टार्टअप में डॉ. पवन कुमार राय व आमान आरिफ की कंपनी अनविद रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तैयार की गई यह डिवाइस चर्चा में रही। यह डिवाइस टीबी, किडनी और लीवर की जांच भी मिनटों में कर देगी। उधर, आयुष सिंह और शिवम पासवान की कंपनी ट्रेडवर्ष ट्रेडरों की मदद के लिए एआई मेंटॉर ला रही है। यह सॉफ्टवेयर पैसा लगाने वालों की विशेषज्ञ के रूप में मदद करेगा।