फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोरबी पुल जैसे हादसों से बचाएगी 500 रुपये की डिवाइस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कक्षा 12 की छात्रा नीतू कुमारी ने ऐसी डिवाइस तैयार की है जो गुजरात के मोरबी पुल जैसी दुर्घटनाओं का शिकार होने से लोगों को बचाने में मददगार होगी। नीतू ने बताया कि यह डिवाइस महज 500 रुपये खर्च कर एक हफ्ते की मेहनत से तैयार की है। पुल की भार वहन क्षमता से अधिक लोगों की उपस्थिति पर अलार्म एक्टिवेट हो जाएगा।
विज्ञापन

नीतू देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने वार्निंग सिस्टम इन फुट हैंगिंग ब्रिज मॉडल प्रस्तुत किया। 18 मंडलों से कुछ ऐसे ही नवाचार मॉडल लेकर बुधवार को बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे। यह प्रदर्शनी विक्रांतखंड स्थित एसकेडी एकेडमी में हुई। मुख्य अतिथि राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रूपेश कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी व अन्य शिक्षा अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। राज्य परियोजना निदेशक डॉ रूपेश कुमार ने प्रदर्शनी के मॉडल देखे और बाल वैज्ञानिकों का प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा कि नवाचार ही देश के विकास की धुरी है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 18 मंडलों से प्रथम स्थान प्राप्त कुल 33 बाल वैज्ञानिक इस प्रदर्शनी का हिस्सा बने। इनमें 16 जूनियर व 17 सीनियर संवर्ग के मॉडल प्रस्तुत हुए। वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार मिश्र, डॉ. एचके द्विवेदी व डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक शिक्षा निदेशक प्रतिमा सिंह सचान, राज्य परियोजना निदेशक (रमसा) विष्णु कांत पांडे, डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय, डीआईओएस द्वितीय रावेंद्र सिंह बघेल व अन्य उपस्थित रहे।

स्मार्ट ड्रिप इरिगेशन मॉडल ने जीता गोल्ड
आर्मी पब्लिक स्कूल एलबीएस रोड शाखा की छात्रा तेजस्विनी सिंह व समीर रोका ने महज दो हजार रुपये की कीमत से स्मार्ट ड्रिप इरिगेशन मॉडल तैयार किया। इसमें थ्रीडी प्रिंटिंग से तैयार नोजल की मदद से पेड़, पौधों व फसल की नियंत्रित सिंचाई का मॉडल प्रस्तुत किया गया। जूनियर संवर्ग में इस मॉडल को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

यह मॉडल भी रहे चर्चा में
निखिल आनंद गुप्ता के 2500 रुपये की कीमत से तैयार दृष्टि चश्मा, दिव्यांग इंद्रेश कुमार के स्मार्ट हेलमेट, सुरक्षा लॉकेट।
इन्हेंं भी मिला पुरस्कार
सिक्कू निषाद व राजमणि सिंह को स्मार्ट हेलमेट के लिए रजत पदक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कानपुर की वैष्णवी तिवारी को कांस्य पदक से नवाजा गया। सीनियर संवर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के सूर्यांश मिश्र को प्रथम पुरस्कार व स्वर्ण पदक, राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की निहारिका साहू को द्वितीय पुरस्कार व रजत पदक व राजकीय इंटर कॉलेज विजयनगर गाजियाबाद की प्रसिद्धि सिंह को तृतीय पुरस्कार व कांस्य पदक से नवाजा गया। प्रथम पुरस्कार विजेताओं को 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 21 हजार व तृतीय पुरस्कार विजेता को 11 हजार की पुरस्कार राशि से नवाजा गया। वहीं, चौथे से आठवां स्थान प्राप्त विजेताओं को पांच हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें