फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोर्टल पर डाला जाने लगा सहारा के एक लाख निवेशकों का ब्योेरा

Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को सदर तहसील कार्यालय में रिफंड के लिए जमा की गई आवेदकों की फाइलों की छटन
विज्ञापन
सहारा रिफंड पोर्टल से खिल उठे परेशान निवेशकों के चेहरे
विज्ञापन

सदर तहसील में भुगतान के आवेदनपत्रों की जांच के बाद होगी फीडिंग
पहले चरण में निवेशकों को छोटे-छोटे भुगतान से मिलेगी जमा पैसा

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। खून पसीना बहाकर कमाई गई अपनी जमा धनराशि के सहारा इंडिया में डूब जाने की आशंका से परेशान निवेशकों के चेहरों पर अब निवेश किया गया पैसा पाने की उम्मीद दिखने लगी है। इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर से लॉच सहारा रिफंड पोर्टल पर निवेशक स्वयं भुगतान के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। शासन के निर्देश पर तहसीलों में जमा कराए गए करीब एक लाख निवेशकों के आवेदनों की जांच के बाद पोर्टल पर फीडिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। पहले चरण में निवेशकों को जमा की धनराशि के छोटे-छोटे भुगतान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर से लेकर गांव तक लोगों ने अधिक लाभ के चक्कर में सहारा इंडिया में करोड़ों रुपये निवेश किए थे। कंपनी के घाटे में चले जाने के कारण निवेशकों की रकम डूबने की कगार पर पहुंच गई थी। सरकार ने बीते मार्च माह में ही निवेशकों को उनकी जमा धनराशि वापस कराने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए निवेशकों को अपनी-अपनी तहसीलों में पहुंचकर भुगतान के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए थे। जिले में एक लाख से अधिक निवेशकों ने भुगतान के लिए आवेदनपत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन

निवेशकों को भुगतान देने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल लांच हो गया है। इस पोर्टल पर सीधे निवेशक ऑनलाइन भुगतान की अर्जी लगा सकते हैं। इसके लिए तहसीलों में जमा कराए गए आवेदनों की जांच भी सदर तहसील में शुरू हो गई है। आवेदन जमा भी कराए जा रहे हैं। आवेदनों की जांच के बाद उनकी फीडिंग का काम पोर्टल पर कराया जाएगा। फीडिंग के बाद भुगतान की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

45 दिन में मिल सकता निवेश किया पैसा
निवेश की गई धनराशि वापस पाने के लिए पोर्टल पर निवेशकों को पूरा विवरण भरना होगा। उन्हें आधार और संबंधित बैंक के खाते को एक ही मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। जिम्मेदारों की माने तो ऑनलाइन आवेदन करने के 45 दिन के बाद से जमा धनराशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पहले चरण मेंं 10-10 हजार रुपये तक की छोटे निवेश की राशि का भुगतान कराए जाने की उम्मीद है।

अन्य कंपनियों में भी फंसा 10 हजार का निवेश
सहारा के अलावा पल्स व अन्य कंपनियों में भी दस हजार से अधिक निवेशकों का लाखों रुपया जमा है। इसकी वापसी के लिए भी निवेशक परेशान हैं। तहसीलों में अन्य कंपनियों के निवेशकों ने भी जमा की गई धनराशि वापस दिलाने के लिए आवेदनपत्र जमा किए हैं। हालांकि अन्य कंपनियों के आवेदनों को छांटकर बाहर रखा जा रहा है, क्योंकि शासन ने फिलहाल सिर्फ सहारा इंडिया में जमा रुपयों के भुगतान की ही प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


सहारा कंपनी में निवेश करने वालों ने भुगतान के लिए आवेदन पत्र जमा किए हैं। आवेदनों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आवेदनों को सहारा रिफंड पोर्टल पर फीड कराया जाएगा। फीडिंग के बाद ही निवेशकों की तरफ से वापस मांगी गई धनराशि का वास्तविक तौर पर पता चल सकेगा।
-अनिल पाठक, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें