इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल तथा प्रबंधन
लखनऊ। फिनटेक स्टार्टअप एक्सपे लाइफ के सह-संस्थापक व सीटीओ बोहितेश मिश्रा ने कहा है कि हमारे पास बिग डाटा की प्रचुरता के बावजूद सार्थक उपयोगिता की कमी है। हमें इस तरफ ध्यान देना होगा। वे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल तथा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की चुनौतियों व इसके विकास से लेकर आधुनिक नवाचारों तक की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को एआई, मशीन लर्निंग व अन्य तकनीकों के माध्यम से नवाचार, रचनात्मकता और समस्या-समाधान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल बिठाते हुए कॅरिअर व व्यवसाय के अवसरों का पता लगाएं। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. विनीत कंसल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे क्लाउड कंप्यूटिंग और बिग डेटा आधुनिक औद्योगिक संचालन की नींव तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रो. विनीत कंसल, डॉ. शिल्पी जौहरी, डॉ. राजी, डॉ. हर्षमीत कौर आदि उपस्थित थे।
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल तथा प्रबंधन