शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर डिप्टी सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौर्य ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन अद्वितीय पराक्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से ओत-प्रोत रहा है। उन्होंने अपनी संगठन क्षमता और रणनीतिक कुशलता से ‘हिंदवी स्वराज्य’ की स्थापना कर आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के जीवन मूल्य हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।