फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिप्टी सीएम ने किया भाजपा के प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
प्र​शिक्षण का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। भाजपा जिला इकाई की ओर से स्थानीय रिसॉर्ट में शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों, सरकार की नीतियों, सोशल मीडिया की भूमिका और बूथ प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत, प्रदेश संयोजक विभाग एवं प्रकोष्ठ ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कामेश्वर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं प्रचार-प्रसार की रणनीतियों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें