अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल के साथ बैडमिंटन खेलते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
शहर की बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकदमी में शनिवार से शुरू हुई राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया।
इस मौके पर उन्होंने बैडमिंटन में दिए गए योगदान के लिए सांसद अखिलेश दास की प्रशंसा की साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के बढ़ावा दिए जाने की बात भी कही।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल के साथ बैडमिंटन में हाथ भी आजमाया।