दंगल देखने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे।
लखनऊ। अमीनाबाद के गूंगे नवाब पार्क में स्व. गुरु छुटका पहलवान वेलफेयर अखाड़ा समिति की ओर से 81 वर्ष पुरानी दंगल की परंपरा का निर्वहन किया गया। प्रतियोगिता से पहले पूजन हुआ। यहां दंगल देखने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उन्होंने पहलवानों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपंचमी में दंगल का आयोजन लखनऊ की पहचान है। यह खेल भावना का प्रतीक है। पहलवान अर्जुन और आयोजक दीपक सोनकर शैलू आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सदर और आलमबाग समेत अन्य क्षेत्रों में भी दंगल के आयोजन हुए।