फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ

Fri, 08 Oct 2021 12:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का सीएसआर फंड से शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का सीएसआर फंड से शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत 10 हजार शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। 30 विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाएगा। छात्रों के लिए 1000 स्टडी टेबल का वितरण किया जाएगा। लखनऊ मण्डल के मण्डल के कम्प्यूटर विषय के मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव आराधना शुकल, सीएमएस स्कूल के जगदीश गांधी, निदेशक विनय कुमार पाण्डेय, भगवती सिंह और विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें