लखनऊ। आलमबाग के गढ़ी कनौरा मोहल्ला निवासी डॉक्टर के बेटे फरीदुल हक (38) ने मंगलवार दोपहर कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर इस्लामुल हक के मुताबिक फरीदुल हक लंबे समय से अवसाद में था। उसका नूर मंजिल से इलाज भी चल रहा था। फरीदुल के दो बेटे भी हैं। उसकी पत्नी का नाम आइसा है। फरीदुल ने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी।