फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवसादग्रस्त कारोबारी ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला की एलडीए काॅलोनी निवासी एक कारोबारी ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब सुबह परिजन घर पहुंचे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


बाजारखाला की एलडीए काॅलोनी निवासी मुकेश (50) की पत्नी हेमा दो दिन पहले दोनों बेटों के साथ मायके गई थीं। मुकेश घर में अकेले थे। सोमवार सुबह जब हेमा ने मुकेश को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। तब वह सभी घर पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो मुकेश का शव मफलर से पंखे में बंधे फंदे पर लटका मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मुकेश ऐशबाग में लीज की जमीन पर पंजाब लॉन चलाते थे। लीज खत्म होने पर एलडीए ने अवैध कब्जा करने का आरोप लगा 24 जून 2023 को लॉन पर बुलडोजर चला दिया था। परिजनों का दावा है कि इसके बाद से ही मुकेश अवसाद में चले गए थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें