अंतिम सेमेस्टर परीक्षा का विभागों ने नहीं भेजा परिणाम
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम अलग-अलग विभागों ने अभी तक परीक्षा नियंत्रक को नहीं भेजा है। जबकि विभागाध्यक्षों के पहले से इस बात की जानकारी दी गई थी कि परिणाम की घोषणा सात जून को होनी है। विभागों की ओर से हुई लापरवाही के चलते 7 जून को परिणाम नहीं घोषित किया जा सका है। इस संबंध में दोबारा नोटिस जारी कर छह जून तक विभागों को परिणाम भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी भी कई विभागों ने परिणाम नहीं भेजा है। अब फिर से विभागों के डीन व प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि परिणाम का ब्योरा जल्द भेजें।