लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने पदाधिकारियों के साथ शनिवार को डीएम विशाख जी के साथ बैठक की। उन्होेंने डीएम के सामने पानी के बिल ज्यादा आने का मुद्दा उठाया। कहा कि व्यापारियों को लाखों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। कहा कि जितना पानी इस्तेमाल किया जाए सिर्फ उतने का ही बिल भेजा जाए। डीएम ने इस मामले में सोमवार को नगर आयुक्त के साथ बैठक करने को कहा। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़,महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, दिनेश कुमार, अजीत गुप्ता, संजय कुमार मौजूद रहे।