लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग दूसरी बार गणंतत्र दिवस पर आठवें स्थान पर झांकी निकालेगा। इसकी थीम ''''प्रोजेक्ट अलंकार'''' होगी। झांकी बनवाने की जिम्मेदारी डीडीआर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक रेखा दिवाकर को सौंपी गई है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पिछले साल से गणतंत्र दिवस पर झांकी निकालने की शुरुआत की है। राजकीय और एडेड कॉलेजों में प्रोजेक्ट अलंकार शुरू हुआ था। इसमें कॉलेजों में हुए सुधार और बच्चों को मिले लाभ के बारे में बताया जाएगा। झांकी में बच्चे कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके लिए कॉलेजों से छात्रों के नाम व उनकी प्रस्तुति की तैयारियों की जानकारी मांगी गई है।