फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुखार पीड़ित वृद्ध की मौत, डेंगू के तीन मरीज मिले

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में भर्ती एक बुखार पीड़ित बुजुर्ग की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ बुखार के 13 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में गल्ला मंडी निवासी विनय कुमार (65) कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दो दिन पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद भी विनय के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को भी बुखार पीड़ितों की भीड़ रही। बुखार के 13 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप भी जारी है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में सविता, हर्ष और संगीता डेंगू संक्रमित मिली हैं। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि मौसम में बदलाल के चलते बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें