फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी की टंकी का लाभ न होने पर किया प्रदर्शन

Fri, 02 Aug 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जलापूर्ति कराने की मांग, कहा, दूषित पानी पीना मजबूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। फतेहपुर बनगई में बनी पानी टंकी का लाभ जमुनहा सहित आसपास के गांव व उनके मजरों को न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पानी की टंकी के पास प्रदर्शन कर जलापूर्ति कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप था कि जमुनहा के ग्राम फत्तेपुर बनगई की जनसंख्या दस हजार से अधिक है। वर्ष 2004 में यहां पानी की टंकी के निर्माण का निर्णय हुआ। जिसका कार्य 2010 में पूरा हुआ। यहां से जमुनहा बस स्टैंड तक दो किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई गई थी। सीमेंट की पाइप लाइन होने के कारण एक वर्ष बाद जलापूर्ति बंद कर दी गई। जिसकी मरम्मत कराकर विगत वर्ष जलापूर्ति बहाल कराई गई। इस दौरान जल निगम की ओर से बनगई, छोटका फत्तेपुर, बड़का फत्तेपुर अंशिक, गुलरा, गड़रियन पुरवा, रघुनाथपुर, बासगढ़ी, राजापुरवा, दयाली, मंतुरी, खालेपुरवा मंतुरी व जमुनहा बस स्टैंड आदि स्थान तक मुख्य पाइप लाइन नही बिछाई गई। जिससे ग्रामीणों को जलापूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाक्स में-
सरकार की योजना की अनदेखी कर रहा निगम
ग्रामीण सलाहुद्दीन का कहना था कि उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के लिए कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, पर सिर्फ आश्वासन मिला। धनीराम चक्रवर्ती ने बताया कि मेरा और गांव के लोगों का आधार कार्ड लेने के बाद भी आज तक जलापूर्ति नहीं दी गई। लोग दूषित जल पीने को मजबूर है। ग्राम प्रधान झगरू ने बताया सभी मजरो में पाइप लाइन तो बिछाई पर काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। कई बार शिकायत की पर समस्या दूर नहीं हुई। ऐसा ही कहना प्रदर्शन करने वाले अन्य ग्रामीणों का भी था। जो निगम की लापरवाही के कारण आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन


पहले पानी टंकी का निर्माण पुरानी योजना से हुआ था। जिसे नई योजना में शामिल कराकर सभी मजरों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा करा लिया गया है। उम्मीद है कि अगस्त माह के अंत तक जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
एसएम असजद, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें