फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली संकट से त्रस्त व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम ई ब्लॉक मार्केट में शुक्रवार को बिजली संकट से नाराज व्यापारियों ने ओल्ड उपकेंद्र के जेई मनीराम, एसडीओ अजय कुमार एवं खंड के एक्सईएन अभिषेक कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब व्यापारी उनके कार्यालय जाते हैं तो अभद्र व्यवहार किया जाता है। राजाजीपुरम व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने कहा कि रोजाना मार्केट में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। फिर भी बिल मनमाने तरीके से भेजे जा रहे हैं। प्रदर्शन में चंदन रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, अंकित वाजपेयी, करण गहलोत, अभय पांडे, नितीश बंसल, नवीन अग्रवाल, सज्जन लाल रस्तोगी, आदि गुप्ता, जफरुलर खान व पप्पू आदि ने चेतावनी दी कि बिजली संकट दूर नहीं हुआ तो उपकेंद्रों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें