फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 211 अवैध चैंबरों पर चस्पा किया ध्वस्तीकरण का नोटिस

विज्ञापन
नोटिस चस्पा करती नगर निगम की टीम। 
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में कचहरी परिसर में बने 211 अवैध चैंबरों पर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण के नोटिस चस्पा कर दिए। चार अक्तूबर को इन्हें तोड़ा जाएगा। हाईकोर्ट ने अवैध निर्माणों पर सख्त रुख अपनाते हुए करीब तीन सप्ताह पहले कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इससे पहले मालिकों को खुद कब्जा हटाने के लिए तीन अक्तूबर तक का मौका दिया गया है। नगर निगम के जोनल अफसर ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को जब टीम मौके पर पहुंची थी तो किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया था। जो लोग तीन अक्तूबर तक खुद कब्जा नहीं हटाएंगे उनके अवैध निर्माण चार अक्तूबर को पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें