फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन हस्तक्षेप से ही बचाया जा सकता है लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष ढांचा

विज्ञापन
व्याख्यान देते प्रकाश करात।
विज्ञापन
लखनऊ। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि सांविधानिक व्यवस्थाओं को दरकिनार कर देश में फैसले लिए जा रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष ढांचे को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में जन हस्तक्षेप से ही लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाया जा सकता है। जन विचार मंच की ओर से कैफी आजमी अकादमी में अशोक गर्ग की स्मृति में आयोजित वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य : चुनौतियां और हमारी जिम्मेदारी विषय पर व्याख्यान में करात ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. रमेश दीक्षित ने संविधान से नागरिकों को मिले अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें पुनः प्रजा बनने से रोकने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर नदीम हसनैन, ऋषि श्रीवास्तव, अंशू केडिया, बादल सरोज, आकाशवाणी के पूर्व सहायक निदेशक प्रतुल जोशी, अशोक गर्ग की पत्नी मधु गर्ग, नवाबुद्दीन, प्रो. रूपरेखा वर्मा, वंदना मिश्रा आदि मौजूद रहे।

व्याख्यान देते प्रकाश करात।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें