फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष को हत्या की धमकी वाले को जेल भेजने की मांग

Fri, 19 Sep 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चौक कोतवाली में मौजूद एआईएमआईएम का प्रतिनि​​​धिमंडल।
विज्ञापन
लखनऊ। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को हत्या की धमकी देने वाले को पार्टी ने जेल भेजने की मांग की। इस बाबत पार्टी के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चौक कोतवाली पहुंच कर सहायक पुलिस आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। सहायक पुलिस आयुक्त ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। ताहिर सिद्दीकी ने बताया कि चंदन राजभर नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शौकत अली को गोली मारने की धमकी दी है। प्रतिनिधिमंडल में सैयद रूबील, निजाम गाजी, डॉ. रिजवान, आमिर नोमान, गय्यूर खान अय्यूबी, गुलनाज बानो, आफताब अहमद, हबीब पठान, मोहम्मद आसिफ, दानिश हलीम, इमामुद्दीन आदि शामिल रहे। - संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें