लखनऊ। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था ने एसजीपीजीआई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था दोबारा शुरू करने की मांग की है। कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक पीजीआई में योजना के तहत कैशलेस इलाज बंद है और तीमारदारों से इलाज खर्च जमा करने के लिए कहा जा रहा है। महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी और उपाध्यक्ष गोपी कृष्ण श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा को भेजे पत्र में कहा कि किसी भी कर्मचारी या पेंशनर को पीजीआई में भर्ती होकर इलाज कराने पर भुगतान के लिए बाध्य न किया जाए। कार्डधारक बुद्धि सागर शुक्ल से पीजीआई में नकद भुगतान लेने तथा नोटिस बोर्ड पर योजना फिलहाल स्थगित होने संबंधी नोटिस लगे होने की बात भी कही है।