फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति संघ के सदस्य।
विज्ञापन
लखनऊ। बहुजन क्रांति संघ ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्मंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मोहनलाल पासी ने कहा कि एआईएमआईएस के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो महाराजा सुहैलदेव पर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय पासी जागृति मंडल के अध्यक्ष रामकृपाल एडवोकेट ने कहा कि शौकत अली के बयान से पासी समाज में आक्रोश है। प्रदर्शन में डीपी रावत, बसंत लाल रावत, पूर्व प्रधान राम पाल रावत, अजय रावत, विद्या आदि शामिल रहे।

प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति संघ के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें