लखनऊ। छावनी क्षेत्र के तोपखाना बाजार में डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर से मिलकर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों कराने की भी मांग की गई। मांगपत्र देने वालों में भाजपा कैंट मंडल की मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, संजय अवस्थी, संजय दयाल, अमित शुक्ला और मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता आदि थे।